राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026): बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में संपन्न हो चुकी हैं। अब लाखों छात्र-छात्राओं की नजरें अपने 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 पर टिकी हैं। अगर आप भी इन्हीं छात्रों में से एक हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ हम छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के तरीके, संभावित तारीख, पिछले वर्षों के आंकड़े और बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
राजस्थान बोर्ड हर साल मई या जून के महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी करता है। इस वर्ष भी RBSE 10th का परीक्षा परिणाम मई 2026 के अंतिम सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। आइए जानते हैं 10वीं बोर्ड रिजल्ट जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
RBSE 10th रिजल्ट 2026 की तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में परीक्षा के बाद सबसे अधिक उत्सुकता उनके परिणाम जारी होने की तारीख और समय को लेकर होती है। अभी RBSE बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए हम छात्रों को परिणाम जारी होने की संभावित तिथियों के बारे में बता रहे हैं।
RBSE 10th रिजल्ट 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
नीचे दी गई इस तालिका में छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी संभावित महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताया गया है।
| क्रम संख्या | घटना (Event) | संभावित तिथि (Tentative Date) |
| 1. | परीक्षा तिथि (Exam Date) | फरवरी – मार्च 2026 |
| 2. | रिजल्ट घोषणा (Result Date) | मई 2026 का अंतिम सप्ताह या जून 2026 का प्रथम सप्ताह |
| 3. | स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन (Revaluation) | जून 2026 (संभावित) |
| 4. | पूरक/कम्पार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exam) | अगस्त 2026 (संभावित) |
| 5. | पूरक परीक्षा परिणाम (Supplementary Result) | सितम्बर 2026 (संभावित) |
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद सबसे पहला सवाल छात्रों के मन में यही आता है कि आखिर अपना रिजल्ट कैसे और कहाँ से चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) की आवश्यकता होगी, क्योंकि उस पर दिया गया व्यक्तिगत रोल नंबर (Roll Number) ही लाखों छात्रों में सबसे महत्वपूर्ण पहचान होता है। बिना रोल नंबर के छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे, इसलिए रिजल्ट चेक करने से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर पास में रख लें। अगर किसी कारणवश एडमिट कार्ड खो गया है या नहीं मिल रहा है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करके रोल नंबर प्राप्त करें।
राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों को उनका रिजल्ट चेक करने के कई तरीके (Multiple Ways) उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे हर छात्र अपनी सुविधानुसार आसानी से परिणाम देख सके। इन तरीकों में आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, एसएमएस और नाम के आधार पर रिजल्ट चेक करना शामिल है। इन सभी तरीकों की पूरी प्रक्रिया हम नीचे विस्तार से समझा रहे हैं, ताकि रिजल्ट आने पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट चेक करने का सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित माध्यम है। हर साल लाखों छात्र इसी माध्यम से अपना परिणाम देखते हैं। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक एक्टिव हो जाता है। इस प्रक्रिया में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं। ध्यान रहे, रिजल्ट चेक करने के लिए आपका रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) सबसे जरूरी चीजें हैं, इसलिए ये चीजें पहले से तैयार रखें।
यह रिजल्ट चेक करने का सबसे आम और आसान तरीका है। इसके लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘RBSE 10th Result 2026’ या ‘Secondary Exam Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ छात्रों को अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4: रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने के बाद ‘Get Result’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।
नाम के आधार पर रिजल्ट (Name Wise Result)
छात्र अगर अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं। ऐसे छात्रों के पास नाम के आधार पर रिजल्ट चेक करने का भी विकल्प होता है। हालाँकि, यह सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं होता, लेकिन यह तरीका अपना सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड द्वारा एक संयुक्त PDF (Marksheet) अपलोड की जाती है, जिसमें स्कूल और सेंटर के अनुसार सभी छात्रों के नाम और अंक होते हैं।
- छात्रों को अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र सर्च करके नाम चुनना होगा और उस PDF को डाउनलोड करना होगा। छात्र इस PDF में अपना नाम ढूंढकर अपने अंक देख सकतें है।
डिजिलॉकर (DigiLocker) और SMS द्वारा रिजल्ट
छात्रों के पास अपने 10 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर और SMS जैसे भी बेहतरीन विकल्प हैं। डिजिलॉकर के माध्यम से छात्र न सिर्फ अपना रिजल्ट देख सकते हैं, बल्कि इसे सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में सेव भी कर सकते हैं। वहीं, SMS सुविधा उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जल्दी से रिजल्ट जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों तरीकों की पूरी प्रक्रिया।
डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए:
स्टेप 1: डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: ‘बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान’ (BSER) को सर्च करें।
स्टेप 3: ‘क्लास 10 मार्कशीट 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद छात्र की मार्कशीट डिजिलॉकर में उपलब्ध हो जाएगी।
SMS द्वारा रिजल्ट देखने के लिए:
छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RESULTS(space)RAJ10(space)अपना रोल नंबर टाइप करें। जैसे: RESULTS RAJ10 123456
इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही पलों में आपके फोन पर रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा
पिछले वर्षों में RBSE 10th रिजल्ट के आंकड़े और पासिंग मार्क्स
अगर छात्र यह जानना चाहते हैं कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का रुझान क्या हो सकता है या पिछले साल कितने छात्र पास हुए थे, तो पिछले वर्षों के आंकड़े मदद कर सकते हैं। ये आंकड़े न सिर्फ छात्रों को बोर्ड के रिजल्ट ट्रेंड को समझने में मदद करते हैं, बल्कि इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत (Pass Percentage) कितना रह सकता है। खास बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट में लगातार सुधार देखने को मिला है, जो छात्रों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में रिजल्ट 93.60% रहा, जो 2024 के 93.03% से थोड़ा अधिक था। वहीं 2023 में यह 90.49% और 2022 में 82.89% दर्ज किया गया था। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि राजस्थान बोर्ड के परिणामों में लगातार सुधार हो रहा है और लड़कियों का पास प्रतिशत हमेशा लड़कों से बेहतर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि RBSE 10th Result 2026 का पास प्रतिशत भी 94% के आसपास या उससे भी अधिक हो सकता है।
RBSE 10वीं के पिछले 5 वर्षों के परिणाम (पास प्रतिशत)
पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट लगातार सुधर रहा है और छात्राएं छात्रों से आगे बढ़ रही है।
| वर्ष (Year) | कुल छात्र (Total Students) | ओवरऑल पास % | लड़कों का पास % | लड़कियों का पास % |
| 2025 | 10.71 लाख | 93.60% | 93.16% | 94.08% |
| 2024 | 10.39 लाख | 93.03% | 92.64% | 93.46% |
| 2023 | 10.66 लाख | 90.49% | 89.78% | 91.31% |
| 2022 | 10.36 लाख | 82.89% | 81.62% | 84.38% |
| 2021 | 11.52 लाख | 80.63% | 79.99% | 81.41% |
RBSE 10वीं परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स (Minimum Passing Marks)
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सैद्धांतिक (Theory) और व्यावहारिक (Practical) परीक्षाओं में अलग-अलग पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, यदि किसी विषय के थ्योरी पेपर के अधिकतम 80 अंक हैं, तो छात्र को कम से कम 26 अंक (33% of 80) प्राप्त करने होंगे। साथ ही, कुल अंकों (Total Marks) में भी 33% अंक लाना जरूरी होता है।
RBSE 10वीं रिजल्ट के बाद किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जब घोषित हो जाता है, तो कई छात्रों के लिए यह खुशी का पल होता है तो कईयों के लिए निराशा का। लेकिन असल मेहनत रिजल्ट आने के बाद ही शुरू होती है। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प और जिम्मेदारियां होती हैं। जो छात्र अच्छे अंकों से पास होते हैं, उनके लिए आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम चुनने का समय होता है, जबकि कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो संतोषजनक अंक न मिलने पर निराश हो जाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) का विकल्प दिया जाता है, जिससे उनके अंकों की दोबारा जांच कराई जा सकती है। वहीं, कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो जाते हैं, उनके लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का आयोजन किया जाता है।
रिजल्ट के बाद का समय छात्रों के करियर के लिए सबसे निर्णायक होता है, क्योंकि 10वीं के बाद ही उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विषयों का चयन करना होता है। सही स्ट्रीम का चुनाव करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आगे चलकर करियर की दिशा तय होती है। ऐसे में जरूरी है कि छात्र बिना घबराए सभी विकल्पों को समझें और अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही निर्णय लें। नीचे हम रिजल्ट के बाद उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके अपने भविष्य को एक सही दिशा दे सकते हैं।
स्क्रूटनी/पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छात्र को निम्न कार्य आवश्यक रूप से करने चाहिए।
- प्रक्रिया: रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्रों को निर्धारित शुल्क (आमतौर पर ₹700 प्रति विषय) जमा करके ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर दें, क्योंकि यह तिथि बढ़ाई नहीं जाती।
पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के बारे में जानकारी
जो छात्र एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो जाते हैं या न्यूनतम अंक नहीं ला पाते ऐसे छात्रों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के अंको का क्या महत्व हैं? पता नही होता है, उनके लिए राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का आयोजन करता है।
- परीक्षा तिथि: यह परीक्षा आमतौर पर अगस्त के महीने में आयोजित की जाती है।
- परिणाम: इसका परिणाम सितंबर 2026 में जारी हो सकता है।
- महत्वपूर्ण: पूरक परीक्षा में पास होने के लिए भी छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है। यह छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन पाने का आखिरी मौका होता है।
आगे की पढ़ाई और संकाय (Stream) का चुनाव (Arts, Science, Commerce)
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद छात्रों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य संकाय (Stream ) का चुनाव करना होता है। दसवीं के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न होता है कि आखिर किस स्ट्रीम का चयन करें – विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) या कला (Arts)। यह निर्णय छात्रों के भविष्य की दिशा तय करता है, इसलिए इसे बिना सोचे-समझे या केवल दोस्तों के दबाव में आकर नहीं लेना चाहिए। बल्कि, इसे पूरी समझदारी और अपनी रुचि, क्षमता और करियर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लेना चाहिए।
अक्सर देखा जाता है कि छात्र बिना जानकारी के केवल इसलिए साइंस स्ट्रीम चुन लेते हैं क्योंकि उनके अंक अच्छे हैं, या फिर कम अंक होने के कारण वे आर्ट्स को कमतर समझकर निराश हो जाते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हर स्ट्रीम की अपनी अलग महत्ता और करियर संभावनाएं हैं।
- विज्ञान (Science): अगर छात्रों को गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में रुचि है और आप इंजीनियर बनना चाहते हैं तो क्या करें, डॉक्टर या वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, तो यह स्ट्रीम ऐसे छात्रों के लिए है।
- वाणिज्य (Commerce): अगर किसी छात्र की बिजनेस, अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स में रुचि है और आप चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), बिजनेस एनालिस्ट या बैंकर बनना चाहते हैं, तो कॉमर्स स्ट्रीम ऐसे छात्रों के लिए सही रहेगा।
- कला (Arts): अगर छात्र को साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या फिर पेंटिंग, म्यूजिक जैसे विषयों में रुचि है, तो ये छात्र आर्ट्स स्ट्रीम चुन सकते हैं। यह स्ट्रीम सिविल सर्विसेज, पत्रकारिता, मनोविज्ञान आदि के क्षेत्र में करियर बनाने का रास्ता खोलती है।
Also Read…. स्टेट बोर्ड से CBSE बोर्ड में ट्रांसफर कैसे करें?
निष्कर्ष
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026) का इंतजार कर रहे सभी छात्रों से हमारा विनम्र अनुरोध है कि कृपया धैर्य बनाए रखें। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक खबरें और फर्जी लिंक वायरल हो सकते हैं, जिनमें आपसे व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा सकती है। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना रोल नंबर या अन्य निजी जानकारी साझा करें। केवल और केवल राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या अन्य सरकारी पोर्टल्स पर ही निर्भर रहें। रिजल्ट से जुड़ी हर सही और प्रमाणित जानकारी सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड की जाती है।
हमारी टीम लगातार राजस्थान बोर्ड के अपडेट्स पर नजर बनाए हुए है। रिजल्ट घोषित होते ही सबसे पहले इसकी जानकारी आपको इसी पेज पर अपडेट कर दी जाएगी। साथ ही, रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक भी यहाँ उपलब्ध करवा दिया जायेगा ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना परिणाम देख सकें। अंत में, हम सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी, बस आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक रहें। आप सभी को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
FAQ’s
Q. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 संभावित रूप से मई 2026 के अंतिम सप्ताह या जून 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी हो सकता है।
Q. RBSE 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर लाने जरूरी हैं?
RBSE 10 वीं के प्रत्येक विषय में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
Q. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए किन वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं?
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा rajresults.nic.in और results.shiksha पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Q. RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में क्या-क्या जानकारियाँ होंगी?
RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्तांक (थ्योरी और प्रैक्टिकल अलग-अलग), कुल अंक, परिणाम (पास/फेल) और ग्रेड जैसी जानकारियाँ शामिल होंगी।
Q. राजस्थान बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) 2026 का आयोजन कब होगा?
पूरक परीक्षा (RBSE 10th Class Supplementary Exam) का आयोजन आमतौर पर अगस्त 2026 के महीने में किया जाता है और इसका परिणाम सितंबर 2026 में जारी हो सकता है।


