Home / News / RBSE 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 Time Table Released: जानें Subject Wise Exam Date
"राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल और विषयवार परीक्षा तिथियां।"

RBSE 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 Time Table Released: जानें Subject Wise Exam Date

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 2026 के लिए 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित Time Table जारी कर दिया है। इस वर्ष सत्र 2025 26 की 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 और 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक दोपहर 1:30 से 4:00 बजे की एकल पारी में आयोजित की जाएगी। यह सूचना राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के लिएअत्यंत महत्वपूर्ण है, जो अब एक नियमित रुपरेखा के साथ परीक्षा की अंतिम तैयारी शुरू कर सकते हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के विस्तृत विषयवार टाइम टेबल, परीक्षा नियमों, तैयारी की बेहतरीन रणनीतियों और सभी आवश्यक सूचनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

RBSE बोर्ड Exam Time Table 2026 का छात्रों के लिए महत्व

किसी भी परीक्षा की तैयारी में Official Time Table का जारी होना विद्यार्थियों के लिए जरुरी होता है। यह सिर्फ तिथियों की सूची नहीं होती, बल्कि छात्रों को परीक्षा की रणनीतिक तैयारी के लिए एक मार्गदर्शक होती है। RBSE द्वारा जारी यह टाइम टेबल छात्रों को स्पष्ट दृष्टि देता है कि प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए कितना समय है और किन विषयों के बीच कितना अंतराल है। इसकी मदद से छात्र तनावमुक्त होकर विभिन्न विषयों को प्राथमिकता दे सकते हैं और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय निकाल सकते हैं।

इससे भी बड़ी बात यह है कि टाइम टेबल की जानकारी से छात्र मानसिक रूप से भी तैयार होते हैं। जब उन्हें यह जानकारी होती है कि अगली परीक्षा किस विषय की और कब है, तो वे अपनी पूरी ऊर्जा उसी पर केंद्रित कर सकते हैं। यह अनिश्चितता से उत्पन्न होने वाले तनाव को दूर करता है और परीक्षा के प्रति एक व्यवस्थित नजरिया विकसित करता है।

RBSE 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (Time Table)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का आधिकारिक (संभावित) कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्रों के लिए हमने एक तालिका बनाई है, जिसमें सभी विषयों की परीक्षा तिथियां स्पष्ट रूप से दर्शाई गई हैं।

परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि: 19 फरवरी 2026

परीक्षा समाप्त होने की संभावित तिथि: 4 मार्च 2026

समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

RBSE 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का विषयवार (संभावित) टाइम टेबल

तिथिदिनविषयपरीक्षा का समय
19 फरवरी 2026(संभावित)गुरुवारअंग्रेजी (English)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
20 फरवरी 2026(संभावित)शुक्रवारहिंदी (Hindi)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
21 फरवरी 2026(संभावित)शनिवारसंस्कृत/उर्दू (द्वितीय भाषा)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
22 फरवरी 2026रविवारअवकाश
23 फरवरी 2026(संभावित)सोमवारविज्ञान (Science)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
24 फरवरी 2026मंगलवारअवकाश
25 फरवरी 2026(संभावित)बुधवारसामाजिक विज्ञान (Social Science)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
26 फरवरी 2026गुरुवारअवकाश
27 फरवरी 2026(संभावित)शुक्रवारगणित (Mathematics)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
28 फरवरी 2026शनिवारअवकाश
1 मार्च 2026रविवारअवकाश
2 मार्च 2026(संभावित)सोमवारतीसरी भाषा/वैकल्पिक विषयदोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
3 मार्च 2026मंगलवारअवकाश
4 मार्च 2026(संभावित)बुधवारसंस्कृत/उर्दू (तृतीय भाषा)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक

सीकर के टॉप आरबीएसई स्कूल

RBSE 5वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (Time Table संभावित)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 5वीं के लिए भी वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का आधिकारिक संभावित टाइम टेबल जारी कर दिया है। RBSE 5वीं की सभी सैद्धांतिक परीक्षाएं 20 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 5 मार्च, 2026 तक चलने की पूर्ण सम्भावना है।

परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि: 20 फरवरी 2026

परीक्षा समाप्त होने की संभावित तिथि: 5 मार्च 2026

समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

RBSE 5वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का विषयवार (संभावित) टाइम टेबल

तिथिदिनविषयपरीक्षा का समय
20 फरवरी 2026(संभावित)शुक्रवारअंग्रेजी (English)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
21 फरवरी 2026(संभावित)शनिवारहिंदी (Hindi)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
22 फरवरी 2026रविवारअवकाश
23 फरवरी 2026(संभावित)सोमवारपर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
24 फरवरी 2026मंगलवारअवकाश
25 फरवरी 2026(संभावित)बुधवारगणित (Mathematics)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
26 फरवरी 2026गुरुवारअवकाश
27 फरवरी 2026(संभावित)शुक्रवारसंस्कृत/उर्दू/द्वितीय भाषादोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक
28 फरवरी 2026शनिवारअवकाश
1 मार्च 2026रविवारअवकाश
2 मार्च 2026सोमवारअवकाश
3 मार्च 2026मंगलवारअवकाश
4 मार्च 2026बुधवारअवकाश
5 मार्च 2026(संभावित)गुरुवारसंस्कृत (द्वितीय पेपर)दोपहर 1:30 से शाम 4:00 तक

सीकर के बेस्ट 5 सीबीएसई स्कूल

Board छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं सावधानियाँ

परीक्षा Time Table जारी होने के बाद, परीक्षा प्रक्रिया के लिए छात्रों को आवश्यक निर्देशों एवं सावधानियों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये दिशा-निर्देश न केवल छात्रों का परीक्षा के दिन तनाव कम करते हैं, बल्कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी या अयोग्यता से भी छात्रों को बचाते हैं। सबसे पहले, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि कर ली जाए। उसके बाद छात्रों को, परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर समय पर पहुंचना, आवश्यक सामग्री ले जाने जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित नियमों को समझना और आधिकारिक टाइम टेबल को उचित स्रोत से डाउनलोड करना भी समान रूप से जरूरी है।

नीचे दिए गए बिंदुओं में हर एक महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से समझाई गई है, जिनका प्रत्येक परीक्षार्थी को सावधानीपूर्वक पालन करना चाहिए।

आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation):

इस ब्लॉग में उपरोक्त तिथियाँ RBSE द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर आधारित हैं। हालाँकि, इनमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए, छात्रों को अंतिम तिथियों और शेड्यूल की पुष्टि अपने स्कूल प्रशासन से और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जारी PDF से अवश्य कर लेनी चाहिए। 5वीं और 8वीं के छात्र आधिकारिक PDF देखने के लिए शाला दर्पण की इस वेबसाइट (rajshaladarpan.nic.in) को देख सकतें है

परीक्षा केंद्र पर पहुंच

छात्रों को अपनी परीक्षा के दिन निर्धारित समय से 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र (अपने स्कूल) पर पहुंचना चाहिए। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार देरी से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों का परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अंतिम समय में होने वाली गलतियों से भी बच सकतें हैं।

आवश्यक सामग्री:

छात्रों को परीक्षा के दिन Exam Center पर Board द्वारा जारी अपने प्रवेश पत्र (Admit Card), पेन, पेंसिल, इरेज़र, स्केल आदि स्वयं ले जाने चाहिए। इसके अलावा किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाना सख्त मना है। बोर्ड के आदेशों का उल्लंघन करने वाले छात्र पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है और उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोसित किया जा सकता है।

टॉप स्कोर के लिए रणनीति

Board Exams में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने (बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने) के लिए केवल कठिन परिश्रम ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन सैद्धांतिक परीक्षाओं (Theory Exams) में छात्रों को एक सुनियोजित रणनीति की आवश्यकता होती है। छात्रों की इस रणनीति का उद्देश्य तनावमुक्त होकर, समय का कुशल प्रबंधन करते हुए अध्ययन को प्रभावी बनाना है। एक सही दृष्टिकोण अपनाकर छात्र न केवल पाठ्यक्रम को पूरा कर सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देकर Top Score भी हासिल कर सकते हैं। नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बिंदु Matrix High School के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा सुझाई गई ऐसी ही प्रभावी तकनीकों और आदतों हैं।

सफलता की इस योजना में व्यक्तिगत अध्ययन कार्यक्रम (Self Study Planning) बनाने से लेकर नियमित रिवीजन (Regular Revision) तक कई चरण शामिल हैं। ये प्रत्येक चरण छात्र की तैयारी को मजबूत और संपूर्ण बनाने में योगदान देता है।

  • स्टडी प्लानर बनाएं: छात्र आधिकारिक टाइम टेबल (Official Time Table ) देखकर खुद के लिए एक व्यक्तिगत कार्यक्रम बनाएं। जिन विषयों की परीक्षाओं के बीच कम दिन हैं, उन्हें पहले प्राथमिकता देकर अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।
  • पाठ्यपुस्तकों पर ध्यान दें: बोर्ड द्वारा निर्धारित किताबों को अच्छी तरह पढ़ें और महत्वपूर्ण बिंदुओं के नोट्स बनाएं। सम्भव हो तो शार्ट नोट्स बनाएं ये आखिरी समय में पढ़ने के लिए अत्यंत कारगर सिद्ध होते हैं। 
  • मॉडल पेपर हल करें: छात्र बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा में सैंपल पेपर हल करने का अभ्यास करें। इससे प्रश्न पैटर्न समझ आएगा और लिखने की गति बढ़ेगी।
  • कमजोरियों पर काम करें: अपने कमजोर विषयों या अध्यायों की पहचान करें और उन पर अतिरिक्त समय खर्च करें और प्रयास करें की इनमें औसतन से ऊपर अंक तो हासिल करें ही।
  • स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं: पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और हल्का व्यायाम या टहलना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें यह आपके दिमाग को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है।
  • नियमित रिवीजन करें: हफ्ते में एक दिन पूरे सप्ताह के पढ़े हुए टॉपिक्स का संक्षिप्त दोहराव अवश्य करें। इससे परीक्षा में आपका पढ़ा हुआ अच्छी तरह से याद आएगा।

निष्कर्ष

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का आधिकारिक Time Table छात्रों के लिए एक निश्चित दिशा प्रदान करता है। इस टाइम टेबल से उन्हें अपनी अंतिम समय की तैयारी को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए यह बात अहम् है कि बोर्ड परीक्षा में सफलता और शीर्ष अंक पाठ्यक्रम को रटने में नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति, नियमित रिवीजन और प्रभावी समय प्रबंधन में निहित है।

उचित योजना, पाठ्यपुस्तकों पर गहन अध्ययन, मॉडल टेस्ट पेपरों का अभ्यास और मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखते हुए, प्रत्येक छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

FAQ’s

Q. RBSE 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 कब से शुरू होंगी?

RBSE के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी, 2026 से और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी, 2026 से शुरू होने की संभावनाएं है।

Q. RBSE 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2026 कहाँ से डाउनलोड करें?

छात्र RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in) से Official Time Table Download कर सकते हैं।

Q. RBSE 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की अवधि कितनी है?

RBSE 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक पेपर की अवधि 2.5 घंटे (दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक) है।

Q. RBSE 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 किस महीने में होंगी?

RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं वर्ष 2026 में फरवरी-मार्च के महीने में संभावित हैं। कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से और कक्षा 5वीं की 20 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

Q. RBSE 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे?

छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र (Admit Card/Hall Ticket) अनिवार्य रूप से ले जाना होगा। इसके अलावा परीक्षा उपयोगी सामान जैसे पेन, पेंसिल, इरेज़र, स्केल आदि ले जाना भी आवश्यक है।