Home / News / NMTC परीक्षा 2026: एग्जाम डेट, सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी
NMTC परीक्षा 2026

NMTC परीक्षा 2026: एग्जाम डेट, सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

National Mathematics Talent Contest (NMTC) 2026 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जो गणित में छात्रों की प्रतिभा को परखने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा दो चरणों में होती है और इसमें स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। NMTC परीक्षा में प्रतिभागी अपनी गणितीय क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ पुरस्कार जीतने का भी मौका पाते हैं। इस प्रतियोगी परीक्षा के अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित होने की सम्भावना है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि जुलाई 2026 होगी।

NMTC की खासियत यह है कि यह न केवल छात्रों की गणितीय समझ को बढ़ावा देता है बल्कि इसके साथ ही उनकी गणितीय समस्या हल करने की क्षमता को भी निखारता है। इस परीक्षा में विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग स्तर होते हैं। इन सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाते हैं। NMTC में भाग लेने से युवाओं को न केवल प्रतियोगी माहौल का अनुभव मिलता है, बल्कि वे अपनी गणितीय सोच को भी मजबूत कर सकते हैं, जो आगे की पढ़ाई और करियर के लिए लाभकारी होता है। आप इसकी प्रचलित जानकरी यहाँ पढ़ सकते है, और आधिकारिक जानकारी के लिए AMTI की वेबसाइट देखते रहें।

NMTC परीक्षा 2026: पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामराष्ट्रीय गणित प्रतिभा प्रतियोगिता (NMTC) 2026
आयोजकभारत के गणित शिक्षकों का संघ (AMTI)
उद्देश्यगणितीय प्रतिभा की खोज और प्रोत्साहन
स्तरप्राइमरी (कक्षा 5-6), सब-जूनियर (7-8), जूनियर (9-10), इंटर (11-12), सीनियर (कॉलेज)
चरणप्रारंभिक परीक्षा (2 घंटे, ऑनलाइन/ऑफलाइन), अंतिम परीक्षा (3 घंटे, व्यक्तिपरक)। सीनियर स्तर पर केवल अंतिम परीक्षा
परीक्षा तिथिप्रारंभिक: अगस्त-सितंबर 2026 (2025 के लिए जून में रजिस्ट्रेशन शुरू)
रजिस्ट्रेशनजून-जुलाई 2026 तक, ऑनलाइन/ऑफलाइन, स्कूलों के माध्यम से
सिलेबसकक्षा के स्तर अनुसार अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, संख्या सिद्धांत, combinatorial आदि। NCERT आधारित पाठ्यक्रम 
पुरस्कारसभी भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र, विजेताओं को नकद पुरस्कार, किताबें, मेडल
भाषामुख्यतः अंग्रेजी
आवेदन शुल्कन्यूनतम (स्कूल स्तर पर निर्धारित)
विशेषराष्ट्रीय स्तर, सभी बोर्डों के छात्र भाग ले सकते है, गणित की समस्या समाधान कौशल को पहचानने पर विशेष बल दिया जाता है।

आइये, अब विस्तृत रूप से जानते है, NMTC Exam क्या है?

NMTC Exam क्या है?

NMTC का पूरा नाम National Mathematics Talent Contest (राष्ट्रीय गणित प्रतिभा प्रतियोगिता) है। यह भारत की एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य गणित के क्षेत्र में प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसका आयोजन वर्ष 1968 से हर साल नियमित रूप से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्कूल से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अलग – अलग स्तर पर आयोजित की जाती है। यह विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता और समस्या सुलझाने की कला को समझने का बेहतरीन मंच है। अगर आप गणित में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं या भविष्य में IIT-JEE, Olympiads या अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो NMTC आपके लिए प्राथमिक कदम हो सकता है।

NMTC परीक्षा AMTI (Association of Mathematics Teachers of India) द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा प्रतियोगी छात्रों के गणितीय ज्ञान के साथ-साथ उनकी सोचने समझने की क्षमता और गणितीय बुद्धि को मापती है। यह किसी भी सामान्य परीक्षा की तरह रटने वाली नहीं होती, बल्कि इसमें ऐसे सवाल होते हैं, जो गहन सोच, लॉजिक और क्रिएटिविटी आधारित होते हैं, जो विद्यार्थी का समग्र विश्लेषण करते हैं। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है, प्रीलिमिनरी और फाइनल। फाइनल में क्वालिफाई करने वाले छात्रों को और अधिक चुनौतीपूर्ण और कठिन प्रश्नों का सामना करना पड़ता है।

NMTC पात्रता मानदंड

NMTC परीक्षा विभिन्न कक्षाओं के लिए आयोजित होती है, ताकि हर छात्र अपनी उम्र और स्तर के अनुसार प्रतियोगिता में भाग ले सकें। इस परीक्षा के लिए कोई विशिष्ठ पात्रता मानदंड तो नही है, लेकिन परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतियोगी छात्र निम्न कक्षाओं में अध्ययनरत होने आवश्यक शर्त है:

NMTC Exam स्तरजिस रूप में जाना जाता है कक्षापात्रता
प्राथमिक (Primary)गॉस प्रतियोगिता5-6गणित में रूचि रखने वाले छात्र
उप-कनिष्ठ (Sub-Junior)कापरेकर प्रतियोगिता7-8अधिक चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के लिए
कनिष्ठ (Junior)भास्कर प्रतियोगिता9-10उच्च स्तर की गणितीय समझ के लिए
इंटरमीडिएट (Inter)रामानुजन प्रतियोगिता11-12कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए
वरिष्ठ (Senior)आर्यभट्ट प्रतियोगितास्नातक स्तरगहन गणित अध्ययन करने वालों के लिए

संक्षेप में, NMTC exam के लिए गणित प्रेमी छात्र जो संबंधित कक्षा में पढ़ रहे हों, वे आवेदन करने के योग्य हैं। यह परीक्षा सभी बोर्डों और शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए खुली है। अर्थार्त कोई भी स्कूली छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं।

NMTC परीक्षा स्वरुप (NMTC Exam Pattern)

NMTC परीक्षा, वरिष्ठ स्तर आर्यभट्ट प्रतियोगिता को छोड़कर, मुख्यतः दो चरणों में आयोजित की जाती है। NMTC का यह पैटर्न छात्रों को गणित की मुलभूत अवधारणाओं को समझने, परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन करने, और आवश्यक विषय गणित पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

प्रारंभिक परीक्षा: NMTC Exam की आर्यभट्ट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को छोड़कर सभी छात्र प्रारम्भिक परीक्षा से ही शुरुआत करते हैं। इस परीक्षा का आयोजन AMTI द्वारा आवंटित स्कूलों में किया जाता है। यह प्रारम्भिक परीक्षा 2 घंटे की होती है और, इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय और रिक्त स्थान भरने) वाले प्रश्न शामिल होते हैं। इस परीक्षा में मध्यम स्तर के 20% प्रश्न और 80% प्रश्न कठिन स्तर के सम्मिलित किये जाते है तथा इनके माध्यम से छात्र के समस्या-समाधान कौशल (Problem Solving Skills) का आकलन किया जाता है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले कुल छात्रों में से शीर्ष 10% छात्रों को अंतिम परीक्षा के लिए योग्य माना जाता है।

कक्षा स्तरवस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों की संख्याव्यक्तिपरक (Subjective) प्रश्नों की संख्याकुल प्रश्नों की संख्या
प्राथमिक (कक्षा 5-6)151025
उप-कनिष्ठ (कक्षा 7-8)15-2010-1530
कनिष्ठ (कक्षा 9-10)15-2010-1530
वरिष्ठ (कक्षा 11-12)15-2010-1530

AMTI के अनुसार, प्रारंभिक NMTC परीक्षा (चरण 1) में प्रत्येक कक्षा स्तर के लिए वस्तुनिष्ठ (Objective) और व्यक्तिपरक (Subjective) प्रश्नों की संख्या अलग होती है, पर कुल मिलाकर प्राथमिक कक्षा में 25 तथा अन्य कक्षाओं में 30 प्रश्न प्रारम्भिक परीक्षा में पूछे जाते है।

प्रारंभिक स्तर की परीक्षा में चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसे छात्र अंतिम परीक्षा के लिए हॉल टिकट (अंतिम परीक्षा का प्रवेश पत्र) के रूप में काम ले सकते हैं।

अंतिम परीक्षा: केवल प्रारंभिक दौर में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, अर्थार्त इस परीक्षा में पहली सीढ़ी पार करने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा AMTI से संबंधित संस्थानों में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में गणित के Advance (उन्नत) विषयों को शामिल किया जाता है इसलिए इसकी समय सीमा 3 घंटे की होती है। इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार व्यक्तिपरक (Subjective) होता है, तथा ये प्रश्न गणित की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को शामिल करते है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की गणितीय समझ को गहराई से परखना होता है।

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वरिष्ठ छात्र, अर्थार्त आर्यभट्ट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सीधे अंतिम परीक्षा में प्रवेश करते हैं।
  • परीक्षाएं एएमटीआई द्वारा निर्धारित सख्त परीक्षा कार्यक्रम का पालन करती हैं।
  • स्कूल प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन करते हैं, तथा अंतिम परीक्षण एएमटीआई द्वारा किया जाता है।
  • प्रारंभिक दौर के शीर्ष 10% प्रतिभागी अपने प्रदर्शन प्रमाणपत्र के साथ अंतिम दौर की परीक्षा में प्रवेश करते हैं।

NMTC परीक्षा के विभिन्न कक्षाओं के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed Syllabus of NMTC Exam)

NMTC परीक्षा के दौरान परीक्षा रणनीति (Exam Strategy) बनाने के लिए छात्रों के पास आधिकारिक पाठ्यक्रम का होना आवश्यक है। इससे छात्र एक व्यवस्थित अध्ययन प्रक्रिया अपनाकर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसके अलावा राजस्थान में NMTC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले संस्थान से भी आप जानकारी ले सकते है। हमारी टीम द्वारा की गई गहन छानबीन में पता चला की इन छोटे स्कूली छात्रों के लिए पूर्णत: समर्पित संस्थान जो NMTC exam और विभिन्न ओलिंपियाड परीक्षाओं की तैयारी करवाता है वह है, “मैट्रिक्स हाई स्कुल” जहाँ से सालाना सैंकड़ों छात्रों का चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं में होता है।

NMTC परीक्षा: कक्षा 5 और 6 के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus)

विषयमुख्य विषय और टॉपिक्स
अंकगणितभिन्न, प्रतिशत, लाभ और हानि, विभाज्यता परीक्षण, LCM, HCF, अनुपात एवं समानुपात, कैलेंडर
मापनत्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त
बीजगणितसरल अंकगणितीय अभिव्यक्तियों का जोड़, घटाव, गुणा और भाग
ज्यामितिसीधे रेखा, समांतर रेखा, त्रिभुज, चतुर्भुज और बहुभुज के कोण

NMTC परीक्षा: कक्षा 7 और 8 के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus)

विषयमुख्य विषय और टॉपिक्स
मापनत्रि-आयामी आकृतियाँ जैसे घन, घनाभ, गोला, शंकु, बेलन, पिरामिड
बीजगणितडिग्री 1 और 2 के बीजीय समीकरण, बीजीय पहचान, सूचकांक के नियम, बीजीय अभिव्यक्तियों का गुणनखंड
ज्यामितित्रिभुज असमानताएँ, समांतर चतुर्भुज, समलम्ब चतुर्भुज, पाइथागोरस प्रमेय
संख्या सिद्धांतअभाज्य और भाज्य संख्याएँ, विभाज्यता

NMTC परीक्षा: कक्षा 9 और 10 के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus)

विषयमुख्य विषय और टॉपिक्स
बीजगणितद्विघात और उच्चतर डिग्री बीजीय समीकरण, लघुगणक, शेष प्रमेय, अनुक्रम एवं श्रृंखला, गणितीय प्रेरणा, बुनियादी असमानताएँ
ज्यामितिवृत्त प्रमेय, चाप, खंडों में कोण, चक्रीय चतुर्भुज, स्पर्शरेखा, प्रतिच्छेदी प्रमेय, अपोलोनियस प्रमेय, वैकल्पिक खंड प्रमेय, स्टीवर्ट प्रमेय
संख्या सिद्धांतमॉड्यूलर अंकगणित, सबसे बड़ा पूर्णांक फ़ंक्शन, सबसे छोटा पूर्णांक फ़ंक्शन
संयोजन विज्ञानगिनती के मूलभूत सिद्धांत, क्रमचय, संयोजन, कबूतर छेद सिद्धांत, समावेशन और बहिष्करण

NMTC परीक्षा: कक्षा 11 और 12 के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus)

विषयमुख्य विषय और टॉपिक्स
बीजगणितबहुपद, असमानताएँ (जैसे Cauchy–Schwarz असमानता), कार्यात्मक समीकरण
ज्यामितित्रिकोणमिति, सदिश, निर्देशांक ज्यामिति, सम्मिश्र संख्या विधियाँ
संख्या सिद्धांतफ़र्मेट और विल्सन प्रमेय, डायोफैंटाइन समीकरण
संयोजन विज्ञानगिनती तकनीकें, पुनरावृत्ति संबंध

NMTC परीक्षा की मुख्य विशेषताएं

यह राष्ट्रीय स्तर की गणित प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एसोसिएशन ऑफ मैथमेटिक्स टीचर्स ऑफ इंडिया (AMTI) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा दो चरणों में होती है: पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary, 2 घंटे, MCQ और रिक्त स्थान भरने वाले प्रश्न होते हैं) और दुसरे चरण में अंतिम परीक्षा (Final, 3 घंटे, Subjective प्रश्न होते हैं)। छात्र NMTC परीक्षा में कक्षा 5 से लेकर स्नातक स्तर तक भाग ले सकते हैं, जिसमें विभिन्न श्रेणियां (Primary, Sub-junior, Junior, Inter, Senior) होती हैं। प्रारंभिक परीक्षा के टॉप 10% छात्र अंतिम परीक्षा में भाग लेते हैं, छात्रों को इस अंतिम परीक्षा में कठिन एवं जटिल गणितीय समस्याओं को हल करना होता है। इस परीक्षा की भाषा मुख्य रूप से अंग्रेजी होती है, लेकिन कुछ केंद्रों पर स्थानीय विकल्प भी हो सकते हैं।

NMTC परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है जो गणित से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है क्योंकि, इस परीक्षा से छात्रों में रचनात्मक और असाधारण गणितीय सोच को बढ़ावा मिलता है। इस परीक्षा में देशभर के छात्रों के साथ छात्र प्रतियोगिता कर सकते है और अपने स्तर की जाँच कर सकते है, की हम इस प्रतिस्पर्धी दौर में कहा है। विषेशज्ञों के अनुसार इस परीक्षा में प्रत्येक स्कूली छात्र को भाग लेना चाहिए जिनकी रूचि गणित विषय में है। NMTC Exam प्रतियोगिता में छात्र न केवल गणित में प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि कठिन और नए प्रकार के प्रश्नों को समझने और हल करने की क्षमता भी विकसित करते हैं, जो उनकी गणितीय योग्यता को बढ़ाता है।

NMTC परीक्षा में पुरस्कार और मान्यता

NMTC परीक्षा में उन छात्रों को सम्मान और पुरस्कार दिए जाते हैं जो अंतिम परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करते हैं। यह पुरस्कार उन्हें उनकी मेहनत और गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलता है। इन पुरस्कारों और मान्यता से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे और अधिक मेहनत करने के लिए उत्साहित होते हैं।

  • NMTC exam की अंतिम परीक्षा के टॉप 3 छात्रों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • प्रथम स्थान पर आने वाले को 5000₹ का नकद इनाम मिलता है।
  • दूसरे स्थान पर 3000₹ और तीसरे स्थान पर 2000₹ का पुरस्कार मिलता है।
  • इसके अतिरिक्त, सभी विजेताओं को मान्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।
  • यह पुरस्कार छात्रों के उत्साह को बढ़ाने और उनकी गणितीय प्रतिभा को सराहने के लिए होते हैं।
  • NMTC परीक्षा की मान्यता राष्ट्रीय स्तर पर होती है, जो विद्यार्थी के परिणाम और भविष्य में शैक्षणिक अवसरों के लिए उपयोगी होती है।
  • इस तरह NMTC परीक्षा न केवल छात्रों की गणितीय क्षमता को परखती है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित भी करती है।

सारांश

NMTC परीक्षा विद्यार्थियों के लिए सोचने-समझने और रचनात्मक तरीके से गणित को समझने की एक खास प्रतियोगिता है। यह परीक्षा केवल तथ्यों को याद करने वाली या रटने वाली परीक्षा नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो छात्रों की तर्कशक्ति, समस्या सुलझाने की क्षमता और गणितीय समझ को बढ़ाते हैं। NMTC के द्वारा छात्र विभिन्न कठिन स्तर के प्रश्नों से गुजरते हैं, जो उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करते हैं। इस परीक्षा में सफल होने पर विद्यार्थियों को न सिर्फ पुरस्कार और प्रमाण पत्र मिलते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गणितीय प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है।

एनएमटीसी विद्यार्थियों को गणित को वैज्ञानिक और व्यावहारिक नजरिए से देखने का अनुभव देता है। इस परीक्षा के जरिये उनकी सोच व्यापक होती है और वे नयी-नयी तकनीकें और सूत्र सीखते हैं जो आगे उनकी पढ़ाई और करियर में मदद करते हैं। NMTC परीक्षा के जरिए विद्यार्थी न केवल अपनी सफलता का उत्सव मनाते हैं, बल्कि यह उन्हें और उच्च स्तर की महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं जैसे IIT JEE विभिन्न ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए प्रेरित भी करती है। इसलिए, यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होती है जो उनकी शिक्षा और आत्मविश्वास दोनों को मजबूत बनाती है।

निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि एनएमटीसी परीक्षा न केवल गणित के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाती है बल्कि उनकी मानसिक क्षमता, सोचने की कला और समस्या सुलझाने की कौशल को भी निखारती है। इस परीक्षा से छात्र अपनी गणितीय प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर परखने और उसे निखारने का अवसर पाते हैं, जो उनके शैक्षिक और करियर के लिए बेहद लाभकारी है। यदि आप गणित में अच्छे हैं और अपनी योग्यता को चुनौती देना चाहते हैं, तो एनएमटीसी परीक्षा आपकी सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इसलिए, इस परीक्षा की पूरी जानकारी पढ़ना और उसकी अच्छी तैयारी करना छात्रों के लिए आवश्यक और फायदेमंद साबित होता है।

FAQ’s

NMTC Exam क्या है?

एनएमटीसी (National Mathematics Talent Contest) एक राष्ट्रीय स्तर की गणित प्रतियोगिता है, जो छात्रों की गणित में योग्यता और प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की जाती है। इसकी आयोजक संस्था AMTI (Association of Mathematics Teachers of India) है। यह प्रतियोगिता कक्षा 5 से लेकर स्नातक स्तर तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

NMTC (एनएमटीसी) परीक्षा का पैटर्न क्या है?

NMTC परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, चरण 1 (प्रारंभिक परीक्षा) और चरण 2 (अंतिम परीक्षा)। दोनों परीक्षाओं में गणित के विभिन्न अवधारणाओं परआधारित प्रश्न होते हैं, जो बहुविकल्पीय तथा संक्षिप्त उत्तर वाले हो सकते हैं।

एनएमटीसी परीक्षा का सिलेबस क्या है?

NMTC परीक्षा का सिलेबस स्कूल के गणित पाठ्यक्रम पर आधारित होता है, जिसमें अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, सांख्यिकी आदि विषयों के प्रश्न होते हैं। इसके साथ ही तार्किक सोच और गणितीय समझ को बढ़ावा देने वाले प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

NMTC Exam की तैयारी कैसे करें?

छात्र नियमित रूप से गणित की महत्वपूर्ण अवधारणाओं का अभ्यास करें, इनमें सहायता लेने के लिए मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्व करें, और गणितीय अवधारणाओं को अच्छे से समझें। तार्किक प्रश्न व पहेलियों पर भी ध्यान दें।

एनएमटीसी परीक्षा के क्या फायदे हैं?

NMTC परीक्षा में शीर्ष 3 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार राशि और उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र, और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी होती है। यह गणित की समझ को बढ़ावा देता है, और छात्र के करियर में सहायक होता है।

एनएमटीसी (National Mathematics Talent Contest) एक राष्ट्रीय स्तर की गणित प्रतियोगिता है, जो छात्रों की गणित में योग्यता और प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की जाती है। इसकी आयोजक संस्था AMTI (Association of Mathematics Teachers of India) है। यह प्रतियोगिता कक्षा 5 से लेकर स्नातक स्तर तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

Q. NMTC (एनएमटीसी) परीक्षा का पैटर्न क्या है?

NMTC परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, चरण 1 (प्रारंभिक परीक्षा) और चरण 2 (अंतिम परीक्षा)। दोनों परीक्षाओं में गणित के विभिन्न अवधारणाओं परआधारित प्रश्न होते हैं, जो बहुविकल्पीय तथा संक्षिप्त उत्तर वाले हो सकते हैं।

Q. एनएमटीसी परीक्षा का सिलेबस क्या है?

NMTC परीक्षा का सिलेबस स्कूल के गणित पाठ्यक्रम पर आधारित होता है, जिसमें अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, सांख्यिकी आदि विषयों के प्रश्न होते हैं। इसके साथ ही तार्किक सोच और गणितीय समझ को बढ़ावा देने वाले प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

Q. NMTC Exam की तैयारी कैसे करें?

छात्र नियमित रूप से गणित की महत्वपूर्ण अवधारणाओं का अभ्यास करें, इनमें सहायता लेने के लिए मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्व करें, और गणितीय अवधारणाओं को अच्छे से समझें। तार्किक प्रश्न व पहेलियों पर भी ध्यान दें।

Q. एनएमटीसी परीक्षा के क्या फायदे हैं?

NMTC परीक्षा में शीर्ष 3 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार राशि और उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र, और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी होती है। यह गणित की समझ को बढ़ावा देता है, और छात्र के करियर में सहायक होता है।